बेगूसराय: DM ने बहुआरा ग्राम पंचायत के आवास सहायक का अनुबंध किया रद्द, कार्य में अनियमितता का आरोप
डीएम तुषार सिंगला ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत बखरी प्रखंड के बहुआरा ग्राम पंचायत के आवास सहायक मंटुन महतो को अनियमितता बरतने एवं अवैध राशि की वसूली करने के आरोप में अनुबंध रद्द कर दिया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की शाम 4:00 बजे दी गई. इस संबंध में बताया गया कि परिवार वाद प्राप्त हुआ था.