बेगूसराय: ITI कैंपस में 8 मार्च को जॉब कैम्प का किया जाएगा आयोजन, 10 पदों पर होगी बहाली
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में 08 मार्च को जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा. जहां 10 पदों पर बहाली होगी. यह बातें शुक्रवार की शाम 05:00 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कही. उन्होंने बताया कि जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 10 वी पास एवं उम्र सीमा 18 वर्ष से 45 वर्ष निर्धारित है.