बेगूसराय: शहर के वार्ड-29 में सड़क निर्माण को लेकर SDO ने किया स्थल निरीक्षण, दिए निर्देश
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-29 में सड़क निर्माण को लेकर सदर एसडीओ राजीव कुमार ने शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग ने सड़क निर्माण को लेकर लगातार अपनी मांग कर रहे थे. इसी को लेकर आज स्थल निरीक्षण किया गया है. जल्द ही स्थानीय लोगों की मांग पूरी की जाएगी.