चैनपुर: आर्थिक तंगी से जूझ रही झुलसी रसोइया के समर्थन में उतरा संघ, इलाज में मदद की मांग
Chainpur, Gumla | Aug 25, 2026 चैनपुर प्रखंड स्थित संत अन्ना बालिका मध्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनाने के दौरान हादसे में गंभीर रूप से झुलसी रसोइया प्रबिला खेस के सामने अब इलाज का खर्च जुटाना बड़ी चुनौती बन गया है। गत बारह अगस्त को भोजन पकाने के दौरान गर्म दाल गिरने से प्रबिला खेस झुलस गई थीं। हादसे के बाद विद्यालय की शिक्षिकाओं और स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार