बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ मुख्य बाजार में एक बंदर करंट लगने से गंभीर रूप से हुआ घायल, बजरंग दल एवं पुलिस ने पकड़कर कराया इलाज
बल्देवगढ़ मुख्य बाजार में एक बंदर को विधुत तार से करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वन विभाग को सूचना दी। लेकिन वन विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे।तब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के द्वारा उक्त बंदर को पकड़कर बल्देवगढ़ पशु चिकित्सालय में उक्त बंदर का इलाज कराया गया।इसके बाद उसे जंगल में छोड़ा गया।