गुना नगर: गुना में बनेगा बहुउद्देशीय खेल परिसर खेल और युवा कल्याण विभाग को बीज निगम में मिली 6 हेक्टेयर भूमि
गुना शहर में जल्द बहुउद्देशीय खेल परिसर लोगों को मिल सकेगा। शहर के बीज निगम में खेल और युवा कल्याण विभाग को 6 हेक्टेयर भूमि प्रदान की गई है। खेल और युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया, बीज निगम में तहसीलदार के निर्देश पर भूमि की नापतोल की गई। खेल विभाग को भूमि सुपुर्द की गई है। जिसमें बहुउद्देशीय खेल परिसर का निर्माण कराया जाएगा।