गुना नगर: चातुर्मास के लिए गुना पहुंचे मुनिसंघ की जैन समाज ने कैंट में की भव्य अगवानी, जैन मंदिर चौधरी मोहल्ला में हुए कार्यक्रम
गुना में चातुर्मास के लिए पहुंचे मुनिसंघ की 7 जुलाई को जैन समाज ने कैंट में भव्य अगवानी की। ढोल नगाड़ों के साथ बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे। मुनिसंघ पैदल बिहार करते हुए चौधरी मोहल्ला पार्श्वनाथ जैन मंदिर पहुंचे, जहा पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। मुनि श्री निर्दोषसागर निर्लोभ सागर एवं निरुपम सागर महाराज को श्रीफल भेंट कर चातुर्मास का निवेदन किया।