राजस्थान के झालावाड़ में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रैक्टर दुकान में घुसा, दो बच्चे गंभीर घायल
राजस्थान के झालावाड़ जिले के नया तालाब रोड पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बिजली के खंभों से भरा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा। हादसे के समय दुकान के पास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।इस दुर्घटना में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।
Hardoi, Hardoi | Jul 26, 2026