उड़ते विमान में दिखा सांप! यात्रियों में मची अफरा-तफरी, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उड़ान के दौरान विमान के बाहरी हिस्से पर एक सांप दिखाई देता है। वीडियो में सांप को विमान की सतह पर रेंगते हुए देखा जा सकता है, जिसे देखकर यात्रियों और क्रू मेंबरों के बीच हड़कंप मचने का दावा किया जा रहा है।
हालांकि, इस वायरल वीडियो की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और किस स्थान का है तथा यह किस एयरलाइन के विमान का है। संबंधित विमानन अधिकारियों या एयरलाइन की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।फिलहाल सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। ऐसे में बिनाआधिकारिक पुष्टि के इस वीडियो को सत्य मानने से बचना चाहिए अधिकारियों की जांच और आधिकारिक जानकारी आने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Hardoi, Hardoi | Jul 26, 2026