भभुआ: रूद्रवार कला गांव में 24 घंटे में केवल 4 घंटे मिलती है बिजली, ग्रामीण परेशान
Bhabua, Kaimur | Apr 25, 2026 रुद्रवार कला गांव में 24 घंटे में 4 घंटा बिजली मिलती है जहां इससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। शनिवार को 3 बजे रूद्रवार कला गांव के शिवमूरत साह ने कहा मेरे गांव में रामपुर प्रखंड के खजुरा फीडर से लाइन की सप्लाई आती है। लेकिन पावर सप्लाई इतना कमजोर होता है की अच्छे से बिजली भी नहीं मिलती। इसके अलावा 24 घंटे में बिजली विभाग द्वारा 4 घंटे ही बिजली में दी जाती है।