#Spfhr द्वारा मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना कोतवाली क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों एवं प्रस्तावित जुलूस मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति एवं तैनाती का जायजा लेते हुए उन्हें पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए कि समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी निरंतर भ्रमणशील रहकर असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि, अफवाह अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले प्रयास की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल प्रभावी एवं विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
#Spfhr ने संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा आमजन से संवाद स्थापित कर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु भी निर्देशित किया।
#UPPolice
Fatehpur, Uttar Pradesh | Jun 26, 2026