गोरखपुर: गोरखपुर में पोस्टर वार, सपा नेता के पोस्टर ने बढ़ाई सियासी हलचल
गोरखपुर में अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे को लेकर सियासत तेज हो गई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री चौक पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद उपेंद्र शुक्ला द्वारा लगाए गए एक पोस्टर ने राजनीतिक माहौल गर्मा दिया। पोस्टर में राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर राजनीतिक टिप्पणी की गई थी।