भंडरिया: घर-घर पहुंच रहे BLO, नोटिस वाले मतदाताओं को राहत
मतदाता सूची में त्रुटि सुधार को लेकर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत भंडरिया प्रखंड के मतदाताओं को राहत दी गयी है।अब त्रुटि संबंधी नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं को सुनवाई केंद्र अथवा प्रखंड कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बीएलओ घर-घर पहुंचकर संबंधित मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज और प्रपत्र जमा करा रहे हैं।