गाज़ियाबाद: थाना कौशांबी पुलिस टीम ने खुद का फर्जी अपहरण कर एक लाख की फिरौती मांगने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कौशांबी थाना क्षेत्र में PAC हेड कॉन्स्टेबल के रोहित नाम के बेटे ने खुद के अपहरण की साजिश रची। UP पुलिस परीक्षा देकर लौटते वक्त उसने रास्ते में खुद के हाथ-पैर बांध लिए और फोटो खींचकर फैमिली को भेज दी। रिहाई के नाम पर एक लाख रुपए की फिरौती मांग ली। पुलिस ने इस युवक को लखनऊ से सकुशल बरामद करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।