गाज़ियाबाद: मोदीनगर थाना क्षेत्र में महिला ने पड़ोसी की गलत नियत का किया विरोध तो दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट
मोदीनगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने दबंग पड़ोसियों पर महिला पर गलत नियत रखने के साथ साथ इसका विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस घटना को लेकर मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। महिला का कहना है कि पड़ोसी दबंगों ने घर के घुसकर मेरे साथ, पति के साथ और घर के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की है।