गाज़ियाबाद: मधुबन बापूधाम पुलिस ने बैग लूट कर भागने वाले 2 शातिर अभियुक्त किए गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद
थाना मधुबन बापूधाम पुलिस टीम ने जरूरी कागजात और 21 हजार रुपए से भरा बैग लूटकर भाग जाने वाले अभिषेक कश्यप उर्फ मांगे और गौरव उर्फ सलीम नाम के शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि ये गिरफ्तारी लोकल इनपुट, इंटेलिजेन्स व मुखबिर की सूचना के आधार पर दुहाई फ्लाई के पास जीडीए गोल चक्कर से दुहाई बम्बे की तरफ जाने वाले रास्ते पर हुई है।