गाज़ियाबाद: गाजियाबाद GRP पुलिस ने रेलवे स्टेशन से 1 शातिर अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से एक मोबाइल बरामद
गाजियाबाद रेलवे के पुलिस उपाधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गाजियाबाद GRP पुलिस ने रेलवे स्टेशन गाजियाबाद से लीलाधर नाम के 1 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।