गाज़ियाबाद: थाना नंदग्राम पुलिस ने युवक का अपहरण कर बेरहमी से हत्या करने वाले फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नंदग्राम पुलिस ने बीते 16 अगस्त को घर से मोरटी गांव काम से जाने के लिए निकले युवक का अपहरण कर उसकी हत्या करने के मामले में फरार चल रहे अंकुर नाम के शातिर अभियुक्त को मंगलवार को रोटरी गोल चक्कर से हिण्डन विहार मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि इस मामले को लेकर बीते 24 अगस्त को इसी घटना में शामिल 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।