पटोरी: उत्तरी धमौन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लीटर शराब के साथ महिला कारोबारी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के उत्तरी धमौन गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला की पहचान रमेश राय की पत्नी सरिता देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से करीब 7 लीटर अवैध शराब बरामद किया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।