कैलारस: नगर के छात्रावासों में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही के आरोप
कैलारस। नगर के छात्रावासों में गंभीर अनियमितताओं और लापरवाही के आरोप सामने आए हैं। खासकर कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास (रीझोनी रोड) को लेकर स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। आरोप है कि 14 मार्च से छात्रावासों में ताले लटके हुए हैं, इसके बावजूद कागजों में छात्राओं की उपस्थिति दर्ज कर हर माह लाखों रुपये का खर्च दर्शाया जारहा है