कुनकुरी: ग्राम कस्तूरा में रथ मेला देखने के दौरान महिला के गले से लाखों रुपए का सोने का चैन चोरी, दुलदुला थाना में मामला दर्ज
दुलदुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कस्तूरा में आयोजित रथ मेले के दौरान एक महिला के गले से सोने की चैन चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला रथ मेला देखने पहुंची थी, इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने बड़ी चालाकी से उसके गले से लाखों रुपये कीमत की सोने की चैन पार कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित महिला ने दुलदुला थ