हायाघाट: हायाघाट के हथौरी भगवतीपुर गांव में खेत में काट कर रखे गेहूं में लगी भीषण आग किसानों ने खुद के प्रयास से आग पर पाया काबू
हायाघाट प्रखंड के हथौरी भगवतीपुर गांव में आज काट कर रखे गेहूं के खेत में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल हो गया जैसे ही गांव के लोगों की नजर पड़ी लोग खुद से आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े जिसे जो मिला उसी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।काफी देर बाद आग पर काबू पाया यदि आग यूं ही फैलता तो कई और खेत चपेट में आ जाता।जिसमे अभी भी गेहूं की कटाई नहीं हुई है।