प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के चिलबिला में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग' की थीम पर चिलबिला में रविवार सुबह 7 बजे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिषेक पांडे, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव और पूर्व विधायक बृजेश मिश्रा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने जीवन के हर पड़ाव पर सेहतमंद और ऊर्जावान रहने के लिए योग को अनिवार्य बताया