राजमहल: तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में आपसी विवाद में मारपीट, तीन लोग हुए जख्मी
तीनपहाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए सभी को अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल में भर्ती करवाया गया। जहां से मिली जानकारी के अनुसार मारपीट की घटना में पहाड़पुर गांव निवासी सुनीता देवी (35), रामकिशोर ठाकुर (24) वर्ष एवं विक्रम ठाकुर (18) वर्ष घायल हो गए।