सारठ: GM चितरा कोलियरी ने CSR फंड से डॉक्टर्स डे पर सारठ CHC में 184 टीवी मरीजों को दिए पोषण पोटली, सभी को गोद लेने की बात कही
चितरा कोलियरी GM एमएम कुमार ने डॉक्टर्स डे पर बुधवार दोपहर 2 बजे सारठ CHC में 184 टीवी मरीजों के बीच पोषण पोटली का वितरण किया। बताया कि CSR फंड से सारठ व पालोजोरी CHC में इलाजरत TV मरीजों को गोद लेकर नियमित देखभाल करेंगे। GM बोले कि TV मुक्त भारत के अभियान में ECL की सहभागिता रहती है व आगे भी स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में हर संभव सहयोग करेंगे