बरेली: हरूनगला में जमीन कब्जा करने का विरोध करने पर दबंगों ने की महिला की पिटाई, बारादरी थाने में मुकदमा हुआ दर्ज
बरेली के बारादरी क्षेत्र के हरूनगला गांव में दबंगों ने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर महिला को पीटकर घायल कर दिया, जिससे उसका बायां पैर टूट गया। पीड़िता विन्देश्वरी पत्नी सतीश चन्द्र ने अरविन्द्र सिन्हा, संदीप पाठक और तीन अज्ञात पर मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।