बरेली: बरेली में मूक-बधिर दिव्यांग अनाथ बच्चों के साथ सीओ आंवला ने मनाया रक्षाबंधन
बरेली के क्षेत्राधिकारी आंवला के नेतृत्व में रक्षाबंधन का पर्व मूक-बधिर दिव्यांग अनाथ बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। सीओ ने बच्चों के साथ समय बिताया और राखी बंधवाई। बच्चों ने भी पूरे उत्साह से राखी बांधी, जिससे सभी के चेहरों पर मुस्कान आ गई। कार्यक्रम में बच्चों को उपहार, मिठाइयाँ और जरूरत का सामान दिया गया।