बरेली: आंवला थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
आंवला थाना क्षेत्र का रहने वाला ठाकुरदास अपनी पत्नी को सिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव से लेने जा रहा था तभी वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई आपको बता दें मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसको डंपर ने कुचला है जिससे उसकी मौत हुई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है मृतक ठाकुर दास की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है।