बरेली: बुलेट पर खड़े होकर स्टंट करने वाले युवक का वीडियो हुआ वायरल, एसपी ट्रैफिक ने पकड़ा, कैंट क्षेत्र का मामला
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में शनिवार को एसपी ट्रैफिक रक्षाबंधन के पर्व को लेकर क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान उन्हें एक युवक बुलेट से स्टंट करते हुए दिखाई दिया जो की बुलेट पर खड़ा था दोनों हाथ छोड़कर बुलेट के ऊपर खड़े होकर स्टंट कर रहा था एसपी ट्रैफिक ने तत्काल युवक को पकड़ लिया और उसकी बुलेट को कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया।