फतुहा: मोहिद्दीन पुर गांव में खेत के विवाद में पाटीदारों ने पूरे परिवार को पीटकर किया घायल
Fatwah, Patna | Sep 28, 2025 मोहिद्दीनपुर गांव में खेत के विवाद को लेकर पाटीदारों ने पूरे परिवार को पीट कर घायल कर दिया है। इस संबंध में मोहिद्दीनपुर गांव निवासी दयानंद यादव ने फतुहा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है। शिकायत में बताया है कि पाटीदारों ने दयानंद यादव उनके दो पुत्र एक पुत्री व पत्नी को पीट कर घायल कर दिया है। सभी का इलाज फतुहा सीएचसी में हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है।