कोंडागांव: कोंडागांव के प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक शाला मड़ानार में शिक्षकों ने पैर धुलाकर कराया बच्चो का शाला प्रवेश
कोंडागांव जिले के उत्कृष्ट विद्यालय शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला मड़ानार में शाला प्रवेश उत्सव मेरे बगिया के फूल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 28 जून को मिली जानकारी अनुसार मड़ानार विद्यालय के शिक्षक शिवचरण साहू एवम अन्य शिक्षकों द्वारा नव प्रवेशी बच्चों को पुष्पमाला, रोली कुमकुम लगाकर एवम चरण वंदन कर बाल देवो भव के साथ स्वागत किया गया।