मेरठ: मेरठ के करनाल हाईवे पर थार की छत पर बैठकर स्टंट करने व भैंसा-बुग्गी की दौड़ का वीडियो हुआ वायरल
Meerut, Meerut | Jan 4, 2025 मेरठ में थार की छत पर बैठकर स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। मेरठ-करनाल हाईवे पर एक लाल रंग की थार की छत पर बैठकर युवक स्टंट कर रहे हैं। कार के बराबर में भैंसा-बुग्गी की दौड़ भी हो रही है। सोशल मीडिया पर किसी ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा है कि ऐसे लोगों की वजह से सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।