मकान ढहने से दो मासूम बच्चियों की दुःखद मृत्यु पर राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं
जिला अस्पताल पहुंचकर घायल महिला का जाना हाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश
पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की
---
जिले के हिनौता थाना क्षेत्र में मकान के अचानक ढह जाने से दो मासूम बच्चियों की असामयिक एवं दुःखद मृत्यु हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार जिला अस्पताल पहुंचे और घायल महिला के स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से महिला की स्थिति के संबंध में चर्चा करते हुए समुचित एवं बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राज्यमंत्री श्री अहिरवार ने दो मासूम बच्चियों के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर कहा कि यह अत्यंत पीड़ादायक एवं मर्मांतक घटना है और इस कठिन घड़ी में शासन एवं प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।
श्री अहिरवार ने पीड़ित परिवार को तत्काल राहत प्रदान करने के उद्देश्य से 50 हजार रुपये की स्वयं आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने शासन स्तर से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने तथा मकान क्षति के संबंध में भी सहायता दिलाने की बात कही।
Chief Minister, MP
Dilip ahirwar
117 views | Chhatarpur, Madhya Pradesh | Sep 10, 2026