कुमारखंड: 2 जून को लगने वाले सहयोग शिविर को लेकर बीडीओ वैश्म में हुई बैठक
कुमारखंड प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीडीओ वैश्म में शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे आगामी दो जून को तीन पंचायत में लगाने वाले सहयोग शिविर को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियदर्शी राजेश पायरेट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मनीषा कुमारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रुपेश कुमार प्रखंड के अन्य पदाधिकारी कर्मी मौजूद थे।