#kullu सेऊबाग के नितिन भंडारी बने लेफ्टिनेंट से कैप्टन,क्षेत्र में खुशी की लहर।
देसी चैनल कुल्लू
जिला कुल्लू के सेऊबाग गाँव के निवासी नितिन भंडारी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट से कैप्टन पद पर पदोन्नति प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वर्तमान में नितिन भंडारी की तैनाती जम्मू के नगरोटा में है।
नितिन भंडारी के पिता मच्छिंदर सिंह पेशे से शिक्षक हैं, जबकि उनकी माता सुषमा देवी गृहिणी हैं। नितिन की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
भारतीय सेना में कैप्टन पद पर पदोन्नति उनकी मेहनत, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाती है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नितिन भंडारी की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और देशसेवा के प्रति समर्पण का संदेश देती है।
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Oct 10, 2026