बिहार: जिलाधिकारी ने समाहरणालय में मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना को लेकर विभाग के अभियंताओं के साथ की बैठक
Bihar, Nalanda | Sep 25, 2024 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना से संबंधित विषय पर समाहरणालय में बुधवार को ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई । समीक्षा के क्रम में सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी वाले अनजुड़े टोलों ,बसावटों से जुड़ने वाली पुल -पुलिया का सूची भेजे।