बिहार: आशा नगर में जुआ खेल रहे वार्ड 6 के पार्षद समेत 6 लोगों को सोहसराय पुलिस ने किया गिरफ्तार, ₹15240 नकदी और शराब बरामद
Bihar, Nalanda | Sep 25, 2024 सोहसराय थाना पुलिस ने आशा नगर पानी टंकी के कमरा में जुआ खेलते 6 लोगो को 15240 रुपये नगद 2 बोतल शराब और 8 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में वार्ड संख्या 6 वार्ड पार्षद भी शामिल है। सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणी ने बताया की गस्ती के दौरान आशानगर पानी टंकी के कमरे से आवाज आरहा था पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की गई तो 6 लोग जुआ खेलते पकड़े गए ।