पथरिया: अवैध शराब पर कार्रवाई में लापरवाही पर पथरिया थाना प्रभारी अमित मिश्रा हटाए गए, एसपी ने किया लाइन अटैच
पथरिया थाना प्रभारी अमित मिश्रा को अवैध शराब पर कार्रवाई में लापरवाही के चलते एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने लाइन अटैच कर दिया। आदेश शनिवार देर रात जारी हुआ। थाना क्षेत्र में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई न होने, कर्तव्य में लापरवाही व संदिग्ध आचरण के आरोप सामने आए। एसडीओपी प्रिया सिंधी को सात दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।