पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में आपदा प्रबंधन मंत्री सह प्रभारी मंत्री श्री रत्नेश सादा ने लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं के चेक वितरित किए
Purnea East, Purnia | Nov 2, 2026
पूर्णिया में बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री सह पूर्णिया जिले के प्रभारी मंत्री रत्नेश सादा 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक में भाग लेने हेतु पूर्णिया पहुंचे। बैठक की अध्यक्षता करने से पूर्व उन्होंने एक विशेष कार्यक्रम के तहत आपदा पीड़ितों, दिव्यांग जनों एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए.