Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

मऊगंज।।नईगढ़ी जनपद पंचायत में तानाशाही का आरोप, 4 साल से ठप बैठके जनपद सदस्य नृपेन्द्र सिंह पिंटू ने कहा अध्यक्ष के रवैये से विकास बाधित साथ ही जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जुल्फी लाल साकेत ने भी गंभीर आरोप लगाए। पिछले चार वर्षों से न तो समय पर सामान्य सभा की बैठक हो रही है और न ही समितियों की बैठकें।आज 29 जून को दोपहर 12 बजे निर्धारित सामान्य सभा की बैठक को सुबह 11 बजे अचानक बिना कोई कारण बताए निरस्त कर दिया गया। मनमानी का आरोप सदस्य ने बैठकें ठप होने, राशि आवंटन पर सवाल उठाए।

Huzur Nagar, Rewa | Jun 29, 2026

MORE NEWS

बनारस के अस्सी घाट पर पर्यटकों से 'खुली लूट'! 
₹40 की कोल्ड्रिंक... और बिल बना दिया ₹155 का?! 😱

कोई कंपनी GST से लेकर तमाम टैक्स जोड़ने के बाद बोतल पर MRP प्रिंट छापती है, लेकिन बनारस के अस्सी घाट पर स्थित 'रूट रेस्टोरेंट' (Route Restaurant) में उसे सीधे 4 गुना दाम पर बेचा जा रहा है!

होटल और रेस्टोरेंट के नाम पर काशी आने वाले पर्यटकों को इस तरह लूटना बेहद शर्मनाक है। जब MRP तय है, तो यह मनमानी वसूली क्यों? एक आम इंसान और पर्यटक आखिर करे भी तो क्या करे?

क्या धर्मनगरी बनारस की छवि को इन चंद मुनाफाखोरों के भरोसे छोड़ दिया जाएगा? इस पर तुरंत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए!

👇 बिल की तस्वीर नीचे देखें 👇

@jagograhakjago @AdminVaranasi @lkouniv @uptourismgov @myogiadityanath @narendramodi

#VaranasiLoot #AssiGhat #ConsumerCourts #JagoGrahakJago #VaranasiTourism #Kashi #Banaras #YogiAdityanath #UPPolice #Modi #VaranasiDiaries #ConsumerRights #BreakingNews #UttarPradesh

बनारस के अस्सी घाट पर पर्यटकों से 'खुली लूट'! ₹40 की कोल्ड्रिंक... और बिल बना दिया ₹155 का?! 😱 कोई कंपनी GST से लेकर तमाम टैक्स जोड़ने के बाद बोतल पर MRP प्रिंट छापती है, लेकिन बनारस के अस्सी घाट पर स्थित 'रूट रेस्टोरेंट' (Route Restaurant) में उसे सीधे 4 गुना दाम पर बेचा जा रहा है! होटल और रेस्टोरेंट के नाम पर काशी आने वाले पर्यटकों को इस तरह लूटना बेहद शर्मनाक है। जब MRP तय है, तो यह मनमानी वसूली क्यों? एक आम इंसान और पर्यटक आखिर करे भी तो क्या करे? क्या धर्मनगरी बनारस की छवि को इन चंद मुनाफाखोरों के भरोसे छोड़ दिया जाएगा? इस पर तुरंत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए! 👇 बिल की तस्वीर नीचे देखें 👇 @jagograhakjago @AdminVaranasi @lkouniv @uptourismgov @myogiadityanath @narendramodi #VaranasiLoot #AssiGhat #ConsumerCourts #JagoGrahakJago #VaranasiTourism #Kashi #Banaras #YogiAdityanath #UPPolice #Modi #VaranasiDiaries #ConsumerRights #BreakingNews #UttarPradesh

Huzur Nagar, Rewa | Jun 29, 2026

कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन ने अधिकारियों को दिए निर्देश...

विभागीय एजेण्डा बिन्दुओं पर तत्परता से कार्यवाही करें.

एसडीएम वनाधिकार एक्ट के तहत दर्ज प्रकरणों का निराकरण करें.
_____________________

कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन ने कहा कि सभी अधिकारी मुख्य सचिव महोदय की मासिक समीक्षा बैठक के एजेण्डा बिन्दुओं पर ध्यान दें। विभागीय बिन्दुओं पर तत्परता से कार्यवाही करें। शासन की उच्च प्राथमिकता की योजनाओं और कार्यक्रमों का लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करें। स्वरोजगार योजनाओं के प्रथम तिमाही के लक्ष्यों की पूर्ति कराएं। बैंकों में लंबित प्रकरणों का व्यक्तिगत प्रयास करके निराकरण कराएं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी खण्ड स्तरीय तथा मैदानी अमले को सक्रिय करके गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं। क्रिटिकल एनिमिक महिलाओं को समुचित उपचार सहायता देकर पोर्टल पर जानकारी दर्ज कराएं। प्रसव के समय महिला अथवा शिशु की मौत होने की सभी घटनाओं का डेथ ऑडिट कराकर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। सभी एसडीएम इसकी निरंतर मानीटरिंग करें। 

 प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि सभी एसडीएम वनाधिकार अधिनियम के तहत दर्ज दावों का तत्काल बैठक कराकर निराकरण कराएं। पात्र दावे जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें। एसडीएम अपने क्षेत्र में कानून और व्यवस्था की निगरानी करने के साथ-साथ विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित मानीटरिंग करें। खण्ड स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करें। जिला शिक्षा अधिकारी कक्षा नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं में शत-प्रतिशत बच्चों का प्रवेश कराएं। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा का मूल्यांकन कराएं। शिक्षकों के प्रशिक्षण पर भी ध्यान दें। स्कूलों का बेसलाइन सर्वे ठीक होगा तभी अच्छी कार्ययोजना बनेगी। 

 प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग माडल रोड में दोनों ओर बनाई गई नालियों में तत्काल साफ-सफाई के लिए चेम्बर बनाने की व्यवस्था करें। इसके लिए निर्धारित स्थलों की सूची नगर निगम रीवा द्वारा दी जा चुकी है। अजब कुंवरी बावड़ी के नोटिफिकेशन की कार्यवाही पूरी कराएं। सीएम हेल्पलाइन में सभी विभाग तत्परता से प्रकरणों का निराकरण करके ए ग्रेडिंग में रहें। इसमें सौ दिन से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें। सभी एसडीएम नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के 6 माह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण कराएं। राजस्व विभाग, गृह विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग तथा सामान्य प्रशासन विभाग में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण बड़ी संख्या में लंबित हैं। इनका विशेष प्रयास करके निराकरण कराएं। 

 प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि सौर ऊर्जा विभाग द्वारा सभी शासकीय भवनों में सौर ऊर्जा प्लांट लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। भवन के उपयुक्त होने पर सभी अधिकारी सौर ऊर्जा प्लांट लगवाएं। अपर कलेक्टर विभिन्न विभागों को भूमि आवंटन के प्रस्तावों का निराकरण कराएं। सभी एसडीएम श्रम विभाग की संबल योजना के लंबित अपील प्रकरणों का निराकरण करें। बैठक में बाढ़ की स्थिति में राहत तथा बचाव कार्य की तैयारी, पेयजल व्यवस्था, खाद और बीज के वितरण, प्राकृतिक खेती तथा लोक सेवा गारंटी में लंबित प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर आरके सिन्हा, डिप्टी कलेक्टर राकेश चौरसिया, एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Collector Rewa 

#JansamparkMP #रीवा #Rewa

कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन ने अधिकारियों को दिए निर्देश... विभागीय एजेण्डा बिन्दुओं पर तत्परता से कार्यवाही करें. एसडीएम वनाधिकार एक्ट के तहत दर्ज प्रकरणों का निराकरण करें. _____________________ कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन ने कहा कि सभी अधिकारी मुख्य सचिव महोदय की मासिक समीक्षा बैठक के एजेण्डा बिन्दुओं पर ध्यान दें। विभागीय बिन्दुओं पर तत्परता से कार्यवाही करें। शासन की उच्च प्राथमिकता की योजनाओं और कार्यक्रमों का लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करें। स्वरोजगार योजनाओं के प्रथम तिमाही के लक्ष्यों की पूर्ति कराएं। बैंकों में लंबित प्रकरणों का व्यक्तिगत प्रयास करके निराकरण कराएं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी खण्ड स्तरीय तथा मैदानी अमले को सक्रिय करके गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं। क्रिटिकल एनिमिक महिलाओं को समुचित उपचार सहायता देकर पोर्टल पर जानकारी दर्ज कराएं। प्रसव के समय महिला अथवा शिशु की मौत होने की सभी घटनाओं का डेथ ऑडिट कराकर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। सभी एसडीएम इसकी निरंतर मानीटरिंग करें। प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि सभी एसडीएम वनाधिकार अधिनियम के तहत दर्ज दावों का तत्काल बैठक कराकर निराकरण कराएं। पात्र दावे जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें। एसडीएम अपने क्षेत्र में कानून और व्यवस्था की निगरानी करने के साथ-साथ विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित मानीटरिंग करें। खण्ड स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करें। जिला शिक्षा अधिकारी कक्षा नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं में शत-प्रतिशत बच्चों का प्रवेश कराएं। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा का मूल्यांकन कराएं। शिक्षकों के प्रशिक्षण पर भी ध्यान दें। स्कूलों का बेसलाइन सर्वे ठीक होगा तभी अच्छी कार्ययोजना बनेगी। प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग माडल रोड में दोनों ओर बनाई गई नालियों में तत्काल साफ-सफाई के लिए चेम्बर बनाने की व्यवस्था करें। इसके लिए निर्धारित स्थलों की सूची नगर निगम रीवा द्वारा दी जा चुकी है। अजब कुंवरी बावड़ी के नोटिफिकेशन की कार्यवाही पूरी कराएं। सीएम हेल्पलाइन में सभी विभाग तत्परता से प्रकरणों का निराकरण करके ए ग्रेडिंग में रहें। इसमें सौ दिन से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें। सभी एसडीएम नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के 6 माह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण कराएं। राजस्व विभाग, गृह विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग तथा सामान्य प्रशासन विभाग में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण बड़ी संख्या में लंबित हैं। इनका विशेष प्रयास करके निराकरण कराएं। प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि सौर ऊर्जा विभाग द्वारा सभी शासकीय भवनों में सौर ऊर्जा प्लांट लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। भवन के उपयुक्त होने पर सभी अधिकारी सौर ऊर्जा प्लांट लगवाएं। अपर कलेक्टर विभिन्न विभागों को भूमि आवंटन के प्रस्तावों का निराकरण कराएं। सभी एसडीएम श्रम विभाग की संबल योजना के लंबित अपील प्रकरणों का निराकरण करें। बैठक में बाढ़ की स्थिति में राहत तथा बचाव कार्य की तैयारी, पेयजल व्यवस्था, खाद और बीज के वितरण, प्राकृतिक खेती तथा लोक सेवा गारंटी में लंबित प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर आरके सिन्हा, डिप्टी कलेक्टर राकेश चौरसिया, एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Collector Rewa #JansamparkMP #रीवा #Rewa

Rewa, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

जिला स्तरीय बैंकर्स सलाहकार समिति की बैठक में दिए गए निर्देश

स्वरोजगार योजनाओं के प्रकरणों के निराकरण में तत्परता बरतें - प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन
_________________

कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में जिला स्तरीय बैंकर्स सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन ने कहा कि सभी बैंकर्स बैंकों में रोजगारमूलक योजनाओं के लंबित आवेदन पत्रों में निराकरण करके स्वीकृत ऋण का वितरण कराएं। सभी रोजगारमूलक योजनाओं की लक्ष्य पूर्ति समय सीमा में शत-प्रतिशत करें। आवेदन पत्रों की स्वीकृति में देरी और अनावश्यक आपत्ति सहन नहीं की जाएगी। हम सबको मिलकर जनकल्याण की योजनाओं के लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करना है। स्वनिधि योजना में पथ विक्रेताओं को क्रेडिट कार्ड उपल्ब्ध कराएं। उन्होने बैंक शाखा प्रबंधकों को सीडी रेशियो में सुधार लाने के निर्देश दिए। सेन्ट्रल बैंक सहित अन्य बैंकों में स्वरोजगार योजनाओं के प्रकरणों में कम उपलब्धि पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि रीवा शहर में वर्षाऋतु के दौरान एक लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें सहभागिता निभाते हुए सभी बैंक एक-एक हजार पौधों का रोपण कराएं और इसे वायुदूत एप में अपलोड कराएं। बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित अन्य स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में अग्रणी बैंक प्रबंधक विनय जायसवाल ने जिले के ऋण-जमा अनुपात, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, कालातीत बैंक खातों तथा आरसेटी की गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में आरबीआई के एलडीओ श्रीकांत शर्मा, जिला विकास अधिकारी नाबार्ड सरोज कुमार जैना सहित संबंधित विभागीय अधिकारी और बैंक शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Collector Rewa 

#JansamparkMP #रीवा #Rewa

जिला स्तरीय बैंकर्स सलाहकार समिति की बैठक में दिए गए निर्देश स्वरोजगार योजनाओं के प्रकरणों के निराकरण में तत्परता बरतें - प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन _________________ कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में जिला स्तरीय बैंकर्स सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन ने कहा कि सभी बैंकर्स बैंकों में रोजगारमूलक योजनाओं के लंबित आवेदन पत्रों में निराकरण करके स्वीकृत ऋण का वितरण कराएं। सभी रोजगारमूलक योजनाओं की लक्ष्य पूर्ति समय सीमा में शत-प्रतिशत करें। आवेदन पत्रों की स्वीकृति में देरी और अनावश्यक आपत्ति सहन नहीं की जाएगी। हम सबको मिलकर जनकल्याण की योजनाओं के लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करना है। स्वनिधि योजना में पथ विक्रेताओं को क्रेडिट कार्ड उपल्ब्ध कराएं। उन्होने बैंक शाखा प्रबंधकों को सीडी रेशियो में सुधार लाने के निर्देश दिए। सेन्ट्रल बैंक सहित अन्य बैंकों में स्वरोजगार योजनाओं के प्रकरणों में कम उपलब्धि पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि रीवा शहर में वर्षाऋतु के दौरान एक लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें सहभागिता निभाते हुए सभी बैंक एक-एक हजार पौधों का रोपण कराएं और इसे वायुदूत एप में अपलोड कराएं। बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित अन्य स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में अग्रणी बैंक प्रबंधक विनय जायसवाल ने जिले के ऋण-जमा अनुपात, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, कालातीत बैंक खातों तथा आरसेटी की गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में आरबीआई के एलडीओ श्रीकांत शर्मा, जिला विकास अधिकारी नाबार्ड सरोज कुमार जैना सहित संबंधित विभागीय अधिकारी और बैंक शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Collector Rewa #JansamparkMP #रीवा #Rewa

Rewa, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026