Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
No video available

ट्रेन में इतनी भीड़ है की लोग काफी परेशान, Toilet मे सफर करना पड़ रहा है! #biharsharif #viral

Bihar, Nalanda | Feb 12, 2025

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति 
नालन्दा।
...................

कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा संचालित आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र, नालन्दा का उद्घाटन श्री राजीव रंजन कुमार सिन्हा, अपर समाहर्त्ता-सह-अपर दण्डाधिकारी, नालन्दा एवं श्री रंजन कुमार चौधरी, अपर समाहर्त्ता विभागीय जाँच, नालन्दा द्वारा दिनांक-14.07.2026 को  किया गया।

 जिसमें छात्र/छात्राओं द्वारा सर्वप्रथम सरस्वती वंदना किया गया उसके उपरांत छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया जिसमें स्वागत गान एवं नृत्य की प्रस्तुति दी गयी।

कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा संचालित आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र, नालन्दा (पता-किसान कॉलेज रोड, आशानगर, सोहसराय स्थित अरावत पैलेस के समीप) में चार (4) विद्याओं शास्त्रीय गयान, भरतनाट्यम, कथक एवं वादन (तबला एवं हारमोनियम) में छात्र/छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। केन्द्र में प्रत्येक विद्या में अधिकतम 40 छात्र/छात्राओं का नामांकन किया जाना है। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर नामांकन होगा। प्रशिक्षण हेतु छात्र/छात्राओं के लिए उम्र सीमा 6 वर्ष से अधीक होनी चाहिए। आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र मंगलवार से रविवार तक खुली रहती है। सत्र अवधि अपराह्न 2:00 बजे से 4:00 बजे तक तथा 4:00 बजे से 6:00 बजे तक है।

कार्यक्रम में सुश्री शालिनी प्रकाश, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, नालन्दा, श्रीमति स्नेहा, सहायक निदेशक, समाजिक सुरक्षा कोषांग, नालन्दा, श्री मनीष कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, नालन्दा, आकिफ बक्कास, जिला नियोजन पदाधिकारी, नालन्दा, डॉ० अजय कुमार सिंह, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, नालन्दा एवं सुश्री प्राची प्रिया, वरीय उप समाहर्त्ता, नालन्दा उपस्थित थें।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति नालन्दा। ................... कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा संचालित आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र, नालन्दा का उद्घाटन श्री राजीव रंजन कुमार सिन्हा, अपर समाहर्त्ता-सह-अपर दण्डाधिकारी, नालन्दा एवं श्री रंजन कुमार चौधरी, अपर समाहर्त्ता विभागीय जाँच, नालन्दा द्वारा दिनांक-14.07.2026 को किया गया। जिसमें छात्र/छात्राओं द्वारा सर्वप्रथम सरस्वती वंदना किया गया उसके उपरांत छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया जिसमें स्वागत गान एवं नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा संचालित आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र, नालन्दा (पता-किसान कॉलेज रोड, आशानगर, सोहसराय स्थित अरावत पैलेस के समीप) में चार (4) विद्याओं शास्त्रीय गयान, भरतनाट्यम, कथक एवं वादन (तबला एवं हारमोनियम) में छात्र/छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। केन्द्र में प्रत्येक विद्या में अधिकतम 40 छात्र/छात्राओं का नामांकन किया जाना है। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर नामांकन होगा। प्रशिक्षण हेतु छात्र/छात्राओं के लिए उम्र सीमा 6 वर्ष से अधीक होनी चाहिए। आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र मंगलवार से रविवार तक खुली रहती है। सत्र अवधि अपराह्न 2:00 बजे से 4:00 बजे तक तथा 4:00 बजे से 6:00 बजे तक है। कार्यक्रम में सुश्री शालिनी प्रकाश, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, नालन्दा, श्रीमति स्नेहा, सहायक निदेशक, समाजिक सुरक्षा कोषांग, नालन्दा, श्री मनीष कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, नालन्दा, आकिफ बक्कास, जिला नियोजन पदाधिकारी, नालन्दा, डॉ० अजय कुमार सिंह, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, नालन्दा एवं सुश्री प्राची प्रिया, वरीय उप समाहर्त्ता, नालन्दा उपस्थित थें। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Jul 14, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
डीएम उदिता सिंह का कड़ा निर्देश: हाईवे और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर चलेगा विशेष हेलमेट व गति चेकिंग अभियान

नालंदा (बिहार शरीफ), 14 जुलाई 2026: जिला पदाधिकारी (डीएम) उदिता सिंह की अध्यक्षता में आज नालंदा जिला सड़क सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क हादसों में कमी लाने के लिए कई कड़े निर्देश दिए गए।

 बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने पुलिस और परिवहन विभाग को स्पष्ट आदेश दिया कि राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों और जिले के सभी दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) पर एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाए।

इस अभियान के तहत बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों और तय गति सीमा का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई करते हुए चालान काटने का निर्देश दिया गया है, ताकि सड़कों पर अनुशासन बना रहे और लोगों की जान बचाई जा सके।

बैठक में जिले के कुल 17 चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर चल रहे सुधार कार्यों की भी गहन समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि एनएच-31 पर स्थित 17 नंबर चौक, देवीसराय मोड़, ममू भांजा चौक और बिजवानपर गुमटी जैसे 11 खतरनाक स्थानों पर गति सीमा बोर्ड, साइन बोर्ड, सोलर ब्लिंकर और रंबल स्ट्रिप लगाने का कार्य पूरी तरह से संपन्न हो चुका है। इसके अलावा 04 अन्य ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्य तेजी से प्रगति पर है और शेष बचे 02 स्थानों पर भी जल्द काम शुरू करने की हिदायत दी गई है। इसके साथ ही बैठक में सड़क दुर्घटना के घायलों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उनकी जान बचाने वाले संवेदनशील नागरिकों, जिन्हें 'राहवीर' (गुड समैरिटन) की संज्ञा दी गई है, को प्रोत्साहित करने पर भी विशेष चर्चा हुई। जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में राजेश कुमार और सुभाष कुमार नामक दो राहवीरों को सम्मानित किया जा चुका है और उनके प्रोत्साहन के लिए ₹25,000 की राशि के भुगतान हेतु परिवहन विभाग को पत्र भेजा गया है।
परिवहन विभाग द्वारा विगत जून माह की कार्रवाई रिपोर्ट भी पेश की गई, जिसके अनुसार 01 जून 2026 से 30 जून 2026 तक नियम उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कुल 205 चालान काटे गए और ₹1,49,500 की राजस्व वसूली की गई। इसके अलावा लंबित चल रहे ₹35,92,292 के चालान राजस्व की वसूली में भी तेजी लाने का निर्देश दिया गया। वर्तमान में जारी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिला पदाधिकारी ने पथ निर्माण विभागों और स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया कि वे जल-जमाव वाले क्षेत्रों, टूटी सड़कों तथा अंडरपास में जल निकासी की व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करें। अंत में उन्होंने आम जनता से भी भावुक अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है, इसलिए वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग बिल्कुल न करें और सीट बेल्ट व हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग कर एक सुखी परिवार और सुरक्षित समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Press Information Bureau - PIB,  Government of India 
Transport Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति डीएम उदिता सिंह का कड़ा निर्देश: हाईवे और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर चलेगा विशेष हेलमेट व गति चेकिंग अभियान नालंदा (बिहार शरीफ), 14 जुलाई 2026: जिला पदाधिकारी (डीएम) उदिता सिंह की अध्यक्षता में आज नालंदा जिला सड़क सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क हादसों में कमी लाने के लिए कई कड़े निर्देश दिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने पुलिस और परिवहन विभाग को स्पष्ट आदेश दिया कि राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों और जिले के सभी दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) पर एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाए। इस अभियान के तहत बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों और तय गति सीमा का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई करते हुए चालान काटने का निर्देश दिया गया है, ताकि सड़कों पर अनुशासन बना रहे और लोगों की जान बचाई जा सके। बैठक में जिले के कुल 17 चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर चल रहे सुधार कार्यों की भी गहन समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि एनएच-31 पर स्थित 17 नंबर चौक, देवीसराय मोड़, ममू भांजा चौक और बिजवानपर गुमटी जैसे 11 खतरनाक स्थानों पर गति सीमा बोर्ड, साइन बोर्ड, सोलर ब्लिंकर और रंबल स्ट्रिप लगाने का कार्य पूरी तरह से संपन्न हो चुका है। इसके अलावा 04 अन्य ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्य तेजी से प्रगति पर है और शेष बचे 02 स्थानों पर भी जल्द काम शुरू करने की हिदायत दी गई है। इसके साथ ही बैठक में सड़क दुर्घटना के घायलों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उनकी जान बचाने वाले संवेदनशील नागरिकों, जिन्हें 'राहवीर' (गुड समैरिटन) की संज्ञा दी गई है, को प्रोत्साहित करने पर भी विशेष चर्चा हुई। जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में राजेश कुमार और सुभाष कुमार नामक दो राहवीरों को सम्मानित किया जा चुका है और उनके प्रोत्साहन के लिए ₹25,000 की राशि के भुगतान हेतु परिवहन विभाग को पत्र भेजा गया है। परिवहन विभाग द्वारा विगत जून माह की कार्रवाई रिपोर्ट भी पेश की गई, जिसके अनुसार 01 जून 2026 से 30 जून 2026 तक नियम उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कुल 205 चालान काटे गए और ₹1,49,500 की राजस्व वसूली की गई। इसके अलावा लंबित चल रहे ₹35,92,292 के चालान राजस्व की वसूली में भी तेजी लाने का निर्देश दिया गया। वर्तमान में जारी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिला पदाधिकारी ने पथ निर्माण विभागों और स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया कि वे जल-जमाव वाले क्षेत्रों, टूटी सड़कों तथा अंडरपास में जल निकासी की व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करें। अंत में उन्होंने आम जनता से भी भावुक अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है, इसलिए वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग बिल्कुल न करें और सीट बेल्ट व हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग कर एक सुखी परिवार और सुरक्षित समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Transport Department, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Jul 14, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा।
......................

 *जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी प्रखंडों में नया राशन कार्ड निर्गमन एवं टीबी मुक्त भारत अभियान की हुई समीक्षा।* 

श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालन्दा के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय वरीय पदाधिकारियों की अध्यक्षता में नया राशन कार्ड निर्गमन एवं टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में संबंधित प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

बैठक में नया राशन कार्ड निर्गमन की प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा करते हुए पात्र एवं वंचित परिवारों को समयबद्ध तरीके से राशन कार्ड उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त आवेदनों का शीघ्र सत्यापन कर योग्य लाभुकों के राशन कार्ड निर्गत किए जाएं तथा किसी भी पात्र परिवार को योजना के लाभ से वंचित न रहने दिया जाए। साथ ही आवेदन प्रक्रिया में पारदर्शिता, त्वरित निष्पादन एवं जनसुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में चल रहे टीबी स्क्रीनिंग, संभावित मरीजों की पहचान, जांच, उपचार एवं फॉलो-अप की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अधिक से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए तथा संदिग्ध मरीजों की तत्काल जांच कर उपचार प्रारंभ कराया जाए।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि टीबी के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए ग्राम स्तर तक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाए। आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदियों एवं अन्य सामुदायिक संगठनों के सहयोग से घर-घर संपर्क कर लोगों को टीबी के लक्षण, जांच एवं निःशुल्क उपचार की जानकारी दी जाए, ताकि समय पर रोग की पहचान कर उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि दोनों ही कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकता से जुड़े हैं। सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करें तथा नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा टीबी मुक्त नालन्दा के लक्ष्य को प्राप्त करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar 
General Administration Department, Govt. of Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Health Department 
State Health Society, Bihar 
Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति नालन्दा। ...................... *जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी प्रखंडों में नया राशन कार्ड निर्गमन एवं टीबी मुक्त भारत अभियान की हुई समीक्षा।* श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालन्दा के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय वरीय पदाधिकारियों की अध्यक्षता में नया राशन कार्ड निर्गमन एवं टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। बैठक में नया राशन कार्ड निर्गमन की प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा करते हुए पात्र एवं वंचित परिवारों को समयबद्ध तरीके से राशन कार्ड उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त आवेदनों का शीघ्र सत्यापन कर योग्य लाभुकों के राशन कार्ड निर्गत किए जाएं तथा किसी भी पात्र परिवार को योजना के लाभ से वंचित न रहने दिया जाए। साथ ही आवेदन प्रक्रिया में पारदर्शिता, त्वरित निष्पादन एवं जनसुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में चल रहे टीबी स्क्रीनिंग, संभावित मरीजों की पहचान, जांच, उपचार एवं फॉलो-अप की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अधिक से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए तथा संदिग्ध मरीजों की तत्काल जांच कर उपचार प्रारंभ कराया जाए। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि टीबी के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए ग्राम स्तर तक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाए। आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदियों एवं अन्य सामुदायिक संगठनों के सहयोग से घर-घर संपर्क कर लोगों को टीबी के लक्षण, जांच एवं निःशुल्क उपचार की जानकारी दी जाए, ताकि समय पर रोग की पहचान कर उपचार सुनिश्चित किया जा सके। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि दोनों ही कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकता से जुड़े हैं। सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करें तथा नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा टीबी मुक्त नालन्दा के लक्ष्य को प्राप्त करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। Samrat Choudhary CMO Bihar Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department State Health Society, Bihar Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar

Nalanda, Bihar | Jul 14, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा
..........................

 टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत नालन्दा जिले में व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग अभियान जारी, 2 जुलाई से अब तक 1,12,248 लोगों की हुई टी.बी. स्क्रीनिंग

श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालन्दा के निर्देशानुसार जिलेभर के सभी प्रखंडों में टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर टी.बी. स्क्रीनिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। 

अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र व्यक्ति की समय पर जांच कर टी.बी. रोगियों की शीघ्र पहचान, उपचार एवं संक्रमण की रोकथाम सुनिश्चित करना है, ताकि नालन्दा को टी.बी. मुक्त बनाने के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से प्राप्त किया जा सके।

सिविल सर्जन ने बताया कि अभियान के तहत प्रतिदिन सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की टी.बी. स्क्रीनिंग की जा रही है। इस अभियान के लिए प्रतिदिन 26,450 लोगों की टी.बी. स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

स्वास्थ्यकर्मी, आशा कार्यकर्ता, ए.एन.एम. एवं अन्य चिकित्सा दल आपसी समन्वय से अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि 2 जुलाई 2026 से प्रारंभ हुए इस विशेष अभियान के तहत अब तक कुल 1,12,248 लोगों की टी.बी. स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जो स्वास्थ्य विभाग के सतत प्रयासों और जनसहभागिता का सकारात्मक परिणाम है। वहीं दिनांक 13 जुलाई 2026 को जिले के सभी प्रखंडों में कुल 12,038 लोगों की टी.बी. स्क्रीनिंग की गई।

 जनसहभागिता एवं जागरूकता के माध्यम से ही टी.बी. मुक्त नालन्दा और टी.बी. मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar
Nishant Kumar - निशांत कुमार  
Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar 
General Administration Department, Govt. of Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Press Information Bureau - PIB,  Government of India 
#TBMuktBharat 
Bihar Health Department 
State Health Society, Bihar 
राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार

प्रेस विज्ञप्ति नालन्दा .......................... टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत नालन्दा जिले में व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग अभियान जारी, 2 जुलाई से अब तक 1,12,248 लोगों की हुई टी.बी. स्क्रीनिंग श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालन्दा के निर्देशानुसार जिलेभर के सभी प्रखंडों में टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर टी.बी. स्क्रीनिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र व्यक्ति की समय पर जांच कर टी.बी. रोगियों की शीघ्र पहचान, उपचार एवं संक्रमण की रोकथाम सुनिश्चित करना है, ताकि नालन्दा को टी.बी. मुक्त बनाने के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से प्राप्त किया जा सके। सिविल सर्जन ने बताया कि अभियान के तहत प्रतिदिन सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की टी.बी. स्क्रीनिंग की जा रही है। इस अभियान के लिए प्रतिदिन 26,450 लोगों की टी.बी. स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्यकर्मी, आशा कार्यकर्ता, ए.एन.एम. एवं अन्य चिकित्सा दल आपसी समन्वय से अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि 2 जुलाई 2026 से प्रारंभ हुए इस विशेष अभियान के तहत अब तक कुल 1,12,248 लोगों की टी.बी. स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जो स्वास्थ्य विभाग के सतत प्रयासों और जनसहभागिता का सकारात्मक परिणाम है। वहीं दिनांक 13 जुलाई 2026 को जिले के सभी प्रखंडों में कुल 12,038 लोगों की टी.बी. स्क्रीनिंग की गई। जनसहभागिता एवं जागरूकता के माध्यम से ही टी.बी. मुक्त नालन्दा और टी.बी. मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है। Samrat Choudhary CMO Bihar Nishant Kumar - निशांत कुमार Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India #TBMuktBharat Bihar Health Department State Health Society, Bihar राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार

Nalanda, Bihar | Jul 14, 2026

जनता दरबार में जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा 34 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों  को आवश्यक  दिशा-निर्देश दिए।
-------------------------------
14 जुलाई 2026 
--------------------------------
           दैनिक जनता दरबार में  श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा आज 34 आवेदकों के  समस्याओं का निदान हेतु संबंधित विभाग  के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
 
आवेदक द्वारा बताए गए अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा राशि की बढ़ोतरी से संबंधित मामला निष्पादन हेतु  जिलाधिकारी महोदय द्वारा  जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

आवेदक द्वारा बताए गए जमीन कब्जा करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा  अनुमंडल पदाधिकारी/ एसडीपीओ ,राजगीर को निर्देश दिया गया।

आवेदक द्वारा बताए गए आपदा राशि से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, नालन्दा निर्देश दिया गया।

आवेदक के द्वारा बताए गए रैयती भूमि पर जबरदस्ती सड़क बना देने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

आवेदक द्वारा बताए गए इस्लामपुर प्रखंड अंतर्गत आम गैर मजरूआ पईन को खुदाई से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, हिलसा को जाँच कर विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

 आवेदक द्वारा बताए गए मेरे निजी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा  अनुमंडल पदाधिकारी/ सीडीपीओ बिहारशरीफ, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के
 पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
General Administration Department, Govt. of Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Press Information Bureau - PIB,  Government of India 
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar 
Disaster Management Department Govt. of Bihar

जनता दरबार में जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा 34 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ------------------------------- 14 जुलाई 2026 -------------------------------- दैनिक जनता दरबार में श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा आज 34 आवेदकों के समस्याओं का निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । आवेदक द्वारा बताए गए अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा राशि की बढ़ोतरी से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताए गए जमीन कब्जा करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी/ एसडीपीओ ,राजगीर को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताए गए आपदा राशि से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, नालन्दा निर्देश दिया गया। आवेदक के द्वारा बताए गए रैयती भूमि पर जबरदस्ती सड़क बना देने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताए गए इस्लामपुर प्रखंड अंतर्गत आम गैर मजरूआ पईन को खुदाई से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, हिलसा को जाँच कर विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। आवेदक द्वारा बताए गए मेरे निजी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी/ सीडीपीओ बिहारशरीफ, नालन्दा को निर्देश दिया गया। अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए । Samrat Choudhary CMO Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar

Nalanda, Bihar | Jul 14, 2026

ट्रेन में इतनी भीड़ है की लोग काफी परेशान, Toilet मे सफर करना पड़ रहा है! #biharsharif #viral - Bihar News