डुमरांव: नया भोजपुर थाना क्षेत्र के उर्दू मध्य विद्यालय में हुई तोड़फोड़, पंखे हुए चोरी
Dumraon, Buxar | Mar 28, 2024 नया भोजपुर थाना क्षेत्र के उर्दू मध्य विद्यालय में बीती रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। विद्यालय के पेयजल स्रोतों सहित विद्यालय में लगे फूलों के गमले को भी तोड़ दिया गया। विद्यालय से 2 पंखों की चोरी कर ली गई। सुबह जब प्रभारी प्रधानाध्यापक अब्दुल बारी अंसारी विद्यालय पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।