कासगंज: जिले में प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की जांच की
कासगंज में आयोजित प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और रिकॉर्डिंग की जांच की। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा निर्देश दिए।