समाहरणालय, मधेपुरा
जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा
*प्रेस विज्ञप्ति*
दिनांक: 21 अक्टूबर 2026
*रेलवे स्टेशन दुर्गा मंदिर परिसर में डीएम एवं एसपी ने किया रावण दहन, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने का दिया संदेश*
*शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न हुआ रावण दहन कार्यक्रम,*
*डीएम ने जिलेवासियों को दीं विजयादशमी की शुभकामनाएँ*
मधेपुरा, 21 अक्टूबर 2026। विजयादशमी के पावन अवसर पर रेलवे स्टेशन दुर्गा मंदिर परिसर में रावण दहन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक श्री संदीप सिंह ने संयुक्त रूप से रावण के पुतले का दहन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आमजन उपस्थित रहे।
रावण दहन के साथ ही परिसर में उपस्थित लोगों ने बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारा, सामाजिक सद्भाव एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने पर्व-त्योहारों को पारस्परिक सहयोग, एकता और सकारात्मक सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का अवसर बताया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आयोजन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन एवं चिकित्सा दल को भी आवश्यक तैयारी के साथ तैनात किया गया था।
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की समन्वित व्यवस्था के फलस्वरूप रावण दहन कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष, पूजा समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
12 views | Madhepura, Bihar | Oct 21, 2026