बांका: बांका में डीएम ने भारतीय जनगणना 2027 के पहले चरण का किया शुभारंभ
Banka, Banka | Apr 17, 2026 बांका जिले में भारतीय जनगणना 2027 के प्रथम चरण का विधिवत शुभारंभ शुक्रवार की सुबह 11 बजे जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिससे जनगणना कार्य की औपचारिक शुरुआत हुई। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है और इसके सफल संचालन के लिए सभी का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।