मधेपुरा: सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मधेपुरा में कांग्रेस और युवा शक्ति का मशाल जुलूस
मधेपुरा में पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस एवं युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने जोरदार मशाल जुलूस निकाला। यह मशाल जुलूस शहर के कॉलेज चौक से प्रारंभ होकर बस स्टैंड तक पहुंचा, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।