मधेपुरा: मद्य निषेध विभाग ने ज़िले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर तस्करों और शराबियों को किया गिरफ्तार
मधेपुरा में मद्य निषेध विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए कुमारखंड थाना क्षेत्र के भोरकाहा वार्ड सात में छापेमारी की। इस दौरान पांच लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। मौके से लंकेश कुमार को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया है। इसके अलावा जिले के विभिन्न स्थानों पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जांच अभियान चलाया गया।