फर्रुखाबाद: सातनपुर मंडी में आलू खरीदने वालों पर NSA के तहत कार्रवाई, भाकियू राष्ट्रीय महासचिव का आया बयान
फर्रुखाबाद में एशिया की सबसे बड़ी आलू मंडी है इसमें किसानों से जुड़ी समस्याओं की भरमार है। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे मीडिया से बात करते हुए भारतीय किसान यूनियन टिकट के राष्ट्रीय महासचिव राजीव सिंह जादौन ने कहा कि मंडी में किसानों के साथ धोखा कर अंगोछा डालकर आलू खरीद करने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।