गोवर्धन: सिपाही की पत्नी का आरोप, गैर महिला के चक्कर में दुधमुंहे बच्चे के साथ घर से किया बेदखल
घटना नगला देविया गांव की है। पीड़िता के मुताबिक, उसका पति वर्तमान में एटा जनपद के नया गांव थाने में मुंशी के पद पर तैनात है। महिला का आरोप है कि सिपाही पति के किसी महिला से अवैध संबंध हे इसके कारण घर में लंबे समय से कलह चल रही थी। विवाद इतना बढ़ा कि सिपाही ने अपनी पत्नी, 5 साल के बेटे और महज 10 महीने के दुधमुंहे बच्चे को घर से बेदखल कर दिया