प्रतापगढ़: चिलबिला में मोहर्रम जुलूस के दौरान सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल, दिखी कौमी एकता
शुक्रवार शाम 6 बजे चिलबिला में मोहर्रम के मौके पर विभिन्न अखाड़ों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य और सुनील अग्रवाल ने अखाड़ों को सम्मानित कर जुलूस को रवाना किया। इस दौरान प्रतापगढ़ की गंगा-जमुनी तहजीब की झलक देखने को मिली। स्थानीय व्यापारियों और प्रशासन के सहयोग से संपन्न हुए इस आयोजन ने एकता और भाईचारे का संदे